breaking lineछत्तीसगढ़रायपुर

लॉकडाउन में 1.85 लाख से ज्यादा श्रमिकों की समस्याओं को किया दूर

रायपुर:छत्तीसगढ़ शासन ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव के लिए देश भर में किये गये लॉकडाउन के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर श्रम विभाग द्वारा स्थापित हेल्पलाईन सहित अन्य स्त्रोतों से मिली सूचना के आधार पर राज्य में तथा राज्य के बाहर अब तक करीब एक लाख 85 हजार 363 जरूरतमंद राज्य के कामगारों की समस्याओं को निराकरण राज्य शासन के द्वारा किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ के 81 हजार 711 प्रवासी श्रमिक जो देश के 21 राज्यों और 4 केन्द्र शासित प्रदेशों में होने की सूचना मिली उनके द्वारा बताई गई समस्याओं का निदान राज्य शासन द्वारा त्वरित किया गया।

श्रम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्वाधिक छत्तीसगढ़ के श्रमिक जम्मू में 18 हजार 541, महाराष्ट्र में 13 हजार 525, उत्तरप्रदेश में 11 हजार 888, तेलांगना में 11 हजार 626, गुजरात में 7 हजार 330, कर्नाटक में 2 हजार 917, तमिलनाडू में 2 हजार 596, मध्यप्रदेश में 2 हजार 294, आंध्रप्रदेश में 2 हजार 140, हिमाचलप्रदेश में एक हजार 601 तथा दिल्ली में एक हजार 533 श्रमिक है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के बलौदाबाजार जिले के 20 हजार 424 श्रमिक, जांजगीर-चांपा के 14 हजार 479, मुंगेली के 7 हजार 389, बिलासपुर के 7 हजार 366, कबीरधाम के 6 हजार 611, कोण्डागांव के 6 हजार 182, राजनांदगांव के 5 हजार 365, बेमेतरा के 3 हजार 553, रायगढ़ के 2 हजार 554, बीजापुर के 2 हजार, रायपुर एक हजार 425, दुर्ग के एक हजार 187, गरियबंद के 630, महासमंुद के 626 और सूरजपुर के 477 श्रमिक शामिल है।
श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ से बाहर रह रहे 7 हजार 384 श्रमिकों की आर्थिक दिक्कतों की सूचना प्राप्त होने पर उनके खातों में 24 लाख 31 हजार रूपए नगद जमा कराए गए। इसी तरह से रायगढ़ के श्रमिक जो भूटान देश में काम के लिए गए थे उनकी परेशानी की सूचना मिलने पर श्रम विभाग के सचिव श्री सोनमणी बोरा द्वारा भूटान में नियोजक से सम्पर्क किया और श्रमिक श्री रोहित की खाद्यान एवं राशन व्यवस्था सहित उनके वेतन भुगतान की व्यवस्था करवाई गई। मुंगेली के श्रमिक श्री कमल साहू की मृत्यु उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में निर्माणाधिन मकान के कार्य में हो गई, इसकी सूचना मिलने पर श्रम विभाग द्वारा प्रयागराज में नियोजक से सम्पर्क किया गया और स्वर्गीय श्री कमल साहू के परिवार को एक लाख 20 हजार रूपए की राशि दिलाई गई और छत्तीसगढ़ भवन सन्निमार्ण कर्मकार मण्डल मुंगेली के द्वारा मृत्यु अनुदान सहायता के तहत एक लाख 5 हजार रूपए उनके परिवार को प्रदान किया गया। इसके साथ ही राज्य एवं राज्य के बाहर विभिन्न श्रमिकों द्वारा उनकी समस्याओं की सूचना मिलने पर श्रमिको से समन्वय कर उनके खान-पान, आवास एवं अन्य आवश्यकताओं एवं समस्याओं का निराकरण श्रम विभाग द्वारा किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि राज्य स्तर पर 24ग्7 हेल्पलाईन (0771-2443809), (91098-49992), (75878-22800) स्थापित किया गया है। इसी प्रकार समस्त 27 जिलों में भी हेल्पलाईन नम्बर स्थापित किये गये है। अब-तक श्रम विभाग को कुल 5951 सूचनाएं प्राप्त हुई है।

cgnewstime

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!