
कबीरधाम। भारतीय जनता पार्टी के नेता बसंत नामदेव को गिरफ्तार किया गया है। वही भाजपा नेता बसंत नामदेव पर युवती ने छेड़छाड़ जैसा गंभीर आरोप लगा हैं।
दरअसल, यह पूरा मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का हैं, जहां पर भाजपा नेता बसंत नामदेव के ऑफिस में काम करने वाली युवती ने BJP नेता छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। वही, बोड़ला थाना पुलिस ने एक्शन लेते हुए भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है।
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, वह बसंत नामदेव के साथ कार में बैठ कर सहेली के शादी में ग्राम भीरा गई थी, जहां रात ज्यादा हो गया और बसंत नामदेव शराब का सेवन कर लिया। पीड़िता को जबरन बसंत नामदेव अपने साथ ले आया जबकि वह साथ नहीं आना चाहती थी। पीड़िता को न्यूज आफिस बोड़ला के अपने रूम में लेजाकर दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। पीड़िता के फोन को भी तोड़ दिया। पीड़िता ने जैसे तैसे अपनी अस्मत बचाई।
वही, पीड़िता की शिकायत पर थाना प्रभारी बोड़ला व्यासनारायण चुरेंद ने एसपी व एएसपी के मार्गदर्शन में टीम गठित कर 24 घंटे के अंदर भाजपा नेता बसंत नामदेव को गिरफ्तार कर लिया हैं। वही धारा 354, 342, 427 के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया।