
कबीरधाम। निर्माणाधीन मकान से छड़ की चोरी करने वाले चोर पर कवर्धा पुलिस ने कार्यवाही की। पुलिस ने चोरी का 80 किलो लोहे का सरिया बरामद किया।
मिली जानकारी के अनुसार, 6 जुलाई 2024 को पिपरिया में दरमियानी रात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा विनोद चंद्रवंशी का निर्माणाधीन रिसोर्ट अटल आवास रोड ग्राम छिरहा से 80 किलो ग्राम छड़ अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिया गया।
अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना कवर्धा में तत्काल धारा 303(2) BNS का अपराध पंजीबद्व कर जांच पतासाजी विवेचना में लिया गया। पतातलाशी के दौरान पता चला कि आरोपी बीरू सारथी लोहे के छड़ बेचने के लिए समनापुर तिराहा के पास ग्राहक ढूंढ रहा हैं। आरोपी को घेराबंदी रेड की कार्यवाही की गई।
आरोपी ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल किया, जिसके बाद विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।