Uncategorized

छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : राज्य सरकार ने डीजीपी अशोक जुनेजा को दी सेवावृद्धि

रायपुर। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ पुलिस के मुखिया डीजीपी अशोक जुनेजा को सेवावृद्धि दे दी है। वे 30 जून को रिटायर होने वाले थे। राज्य शासन के आदेश के अनुसार जुनेजा 5 अगस्त 2024 तक डीजीपी के पद पर बने रहेंगे। जुनेजा 1989 बैच के आईपीएस हैं।

राज्य शासन के गृह विभाग से नया आदेश किया जारी –

27 जनवरी 2022 को जारी आदेश के अनुसार 2023 में तीन अफसरों के रिटायरमेंट की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। उस आदेश को शिथिल करते हुए राज्य शासन के गृह विभाग ने नया आदेश जारी किया है जिसमें जुनेजा के नाम को रिटायर होने वाले अफसरों की लिस्ट से हटा दिया गया है।

कई नाम थे रेस में –

चूंकि संघ लोक सेवा आयोग के निर्देशों के अनुसार डीजीपी का पद न्यूनतम दो साल के लिए हो गया है। इसके तहत जुनेजा का कार्यकाल 5 अगस्त 2024 तक होगा। इससे पहले पुलिस महकमे में डीजीपी के विकल्प के तौर पर सीनियर आईपीएस अफसरों के नाम चल रहे थे, लेकिन राज्य सरकार ने जुनेजा को नहीं बदलने का फैसला किया है।

डीजीपी का राज्य सरकार के साथ अच्छा तालमेल –

महत्वपूर्ण बात यह है कि डीजीपी का राज्य सरकार के साथ अच्छा तालमेल है। इसके अलावा सरकार की मंशा के अनुरूप पुलिस मुख्यालय में कामकाज चल रहा है। सरकार का ऐसा मानना है कि पुलिस मुख्यालय में इस समय अनावश्यक विवाद नहीं है, जैसा कि पहले चलता था। नक्सल वारदातों में भी फिलहाल कमी आई है। कुल मिलाकर पुलिस मुख्यालय के कामकाज से सरकार संतुष्ट बताई जा रही है।

विवादों से दूर रहने के कारण उनकी छवि साफ सुथरी –

इसके अलावा जुनेजा कभी भी अपने आपको अनावश्यक मामलों में उलझाते नहीं है। विवादों से दूर रहने के कारण उनकी छवि साफ सुथरी बनी हुई है। वे लो प्रोफाइल रहकर ही अपना काम करते हैं। यही वजह है कि सारे अफसरों से उनका समान व्यवहार बना रहता है। यही वजह है कि राज्य सरकार विधानसभा चुनाव के पहले पुलिस मुख्यालय में किसी प्रकार के फेरबदल के पक्ष में नहीं है।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!