
कबीरधाम। कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक पिकअप के खाई में गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई हैं। शंकराचार्य स्वामि:श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने इस दु:खद घटना पर शोक व्याप्त किया हैं।
उन्होंने कहा कि कुकदूर से हमारा गहरा नाता हैं। समाचार से मन को बेहद पीड़ा पहुंची। मालूम चला कि तेंदूपत्ता के संग्राहक पिकअप में बैठ कर घर लौट रहें थे, तभी दर्दनाक हादसा हुआ।
शंकराचार्य महाराज ने कहा कि जीवन अत्यंत बहुमूल्य है। इसका हमें ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस दु:खद घड़ी में शोक संदेश परिवारों के साथ वे खड़े हैं। भगवान से मृत आत्माओं की शांति के लिए शंकराचार्य ने प्रार्थना की।