
कबीरधाम। नगर पालिका कवर्धा व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज बड़ी कार्यवाही की। प्रशासन की टीम में वार्ड क्रं. 08 सोसायटी के बाजू शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर रहे व्यक्तियों को हटाया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, सोसायटी के पास शासकीय भूमि पर रामकृपाल झारिया और कविता झारिया द्वारा अपने वार्ड में अवैध कब्जा किया थी। उस स्थान पर झोपड़ी जैसा ही मकान बनाया जा रहा था।
वह इस बात की शिकायत वार्ड वासियों ने जिला प्रशासन से की जिसके बाद आज नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की टीम ने पहुंचकर अवैध कब्जा को हटाया। ये कार्यवाही में उपअभियंता अभिषेक श्रीवास्तव, सहायक राजस्व निरीक्षक मनीष ठाकुर, नगर पालिका व पुलिस प्रशासन टीम उपस्थित रहे।
विदित हो कि शासकीय भूमि पर कब्जे का यह पहला मामला नहीं है, बल्कि कवर्धा शहर में कई स्थान ऐसे हैं जहां पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। प्रशासन की टीम ने इन पर नजर बना कर रखी है। वहीं, लोगों की शिकायत पर भी त्वरित कार्यवाही कर रहे हैं।