कोरबा

प्रगति नगर में दुर्गा पूजा समिति की बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन पर नही बनी सहमति, चुनाव स्थगित देखे वीडियो..

बैठक में बढ़ा विवाद

प्रगति नगर में दुर्गा पूजा समिति की बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन पर नही बनी सहमति, चुनाव स्थगित देखे वीडियो..

Sushil tiwari
प्रगति नगर में 29 अगस्त को दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक प्रगतिनगर दुर्गा पंडाल में आयोजित की गई, जिसमें नवदुर्गा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया जाना था। हालांकि बैठक के दौरान सदस्यों के बीच आम सहमति नहीं बन सकी, जिसके कारण चुनाव नहीं हो सका।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे विनोद यादव ने बैठक में उत्पन्न विवाद की स्थिति को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया। उन्होंने घोषणा की कि आगामी दिनों में चुनाव की तिथि निर्धारित की जाएगी, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
बैठक के दौरान पूर्व अध्यक्ष राजकुमार राठौर और सत्य प्रकाश मिश्रा ने पिछले कार्यकाल का बजट प्रस्तुत किया, जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वीकृति दी। उन्होंने बजट की सराहना करते हुए इसको स्वीकार किया।
दुर्गा पंडाल में बैठक करते हुए सदस्य
इस अवसर पर समिति के कई सदस्यों ने भी अपने विचार रखे। सदस्यों ने दुर्गा पूजा और दशहरा उत्सव के भव्य आयोजन पर जोर दिया और इस बार इसे और अधिक सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगली तिथि पर होने वाले चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन कर आगामी उत्सव की तैयारियों को गति दी जाएगी।
बैठक के बाद किसने क्या कहा
देखे वीडियो….

 

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!