कबीरधाम

छ.ग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ द्वारा रक्षाबंधन पर बहनों के लिए नि:शुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था  

नि: शुल्क ई-रिक्शा सेवा से बहनें हुई खुश,बोली बहुत पुण्य का है ये कार्य

कवर्धा- रक्षा बंधन के अवसर पर बहने दूर दराज से भाईओं को राखी बांधने आती है। लंबी दूरी तो वे बस वैगरह से पूरी कर लेती हैं मगर बस स्टैंड से शहर के विभिन्न मोहल्लों तक पहुंचने में दिक्कते होती है। इसके अलावा आसपास के गांव जाने में भी परेशानी होती है। बहनों की इन दिक्कतों को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ ने दूर करने का बीड़ा उठाया है। विगत चार सालों से बहनों को बस स्टैंड से गंतव्य तक पहुंचाने का अभियान जारी है। फर्क सिर्फ यह है कि शुरुआत के दो साल रिक्शा से बहनों को गंतव्य तक पहुंचाया गया तो विगत वर्ष से इसका स्थान ई-रिक्शा ने ले लिया है। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के नि:शुल्क ई-रिक्शा सेवा से बहनें बहुत खुश हुई और बोली यह कार्य बहुत ही पुण्य का है।

विगत तीन वर्षों की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ द्वारा नि:शुल्क वाहन की व्यवस्था किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर, राजीव कांग्रेस महिला संगठन की जिलाध्यक्ष पदमा राजपूत, महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष वर्षा रानी ठाकुर, महिला कांग्रेस कमेटी की जिला मिडिया प्रभारी मोनी खान, महिला कांग्रेस कमेटी की जिला सचिव साधना कौशिक व रानू दूबे, छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश ठाकुर, जिलाध्यक्ष राकेश यादव व जिला महासचिव दीपक ठाकुर के द्वारा सुबह 08 बजे रिक्शेे को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
लगातार चौथे वर्ष आयोजित नि:शुल्क रिक्शा अभियान सुबह 8 बजे से प्रांरभ होकर शाम 6 बजे तक चलता रहा। वही गांव शहर से आने वाले सैकड़ो बहनो को इस सुविधा का लाभ मिला। संघ के द्वारा 15 ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को बस स्टैंड से गंतव्य तक पहुंचाने के लिए नि:शुल्क ई रिक्शा सेवा निश्चित रूप से अद्भुत और प्रशंसनीय है। छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ द्वारा यह बहुत ही अच्छा कार्य है। सबसे बड़ी बात यह है यह कार्य लगातार चौथे वर्ष भी जारी है। उन्होने बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कार्य निरंतर जारी रहे।
राजीव कांग्रेस महिला संगठन की जिलाध्यक्ष पदमा राजपूत ने कहा कि भाई बहनो के पवित्र प्यार और भावनाओ की कोई सीमा नही है यह भारतीय संस्कृति है। छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ द्वारा  बहनों को घर की दहलीज तक पहुंचाने का यह बहुत ही अच्छा प्रयास है।
महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष वर्षा रानी ठाकुर ने छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के उक्त कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मै समझता हुं कि पूरे प्रदेश में किसी पत्रकार संगठन द्वारा ऐसा अद्भुत व प्रशंसनीय कार्य किये जाने का उदाहरण बहुत ही कम मिलता है। रक्षा बंधन पर बहनों  को  ई – रिक्शा की सहुलियत देने के लिए छत्तीसगढ़ श्रमजीवी  पत्रकार कल्याण संघ की जितनी तारीफे की जाये कम है। इसके लिए पत्रकार संगठन के सभी पदाधिकारी व सदस्य प्रशंसा व बधाई के पात्र है।
छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश ठाकुर ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर  ग्रामीण क्षेत्रों व दुसरे शहरों से आने वाली बहनों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए नि:शुल्क ई- रिक्शा की सुविधा छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ द्वारा की  गई  और इस सुविधा का लाभ सैकड़ो बहनों व स्कूली छात्राओं को मिला। उन्होने कहा कि संगठन का पूरा प्रयास रहेगा कि यह कार्य निरंतर जारी रहे। छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ अपने स्थापना समय से ही जनहित कार्य करते आ रही है। उन्होने कहा कि छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ द्वारा यह एक अनोखा पहल है जो लगातार चौथे वर्ष भी किया जा रहा है जो कि अत्यंत प्रशंसनीय है। आने वाले रक्षाबंधन में छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ ई -रिक्शों की संख्या में बढ़ोतरी करते हुए बहनों को घर तक पहुंचाने के लिए नि:शुल्क सुविधा दी जाएगी। रक्षाबंधन के दिन संगठन द्वारा 15 रिक्शे की व्यवस्था की गई है, आने वाले समय में ई – रिक्शा की संख्या को बढ़ाया जायेगा।
उक्त अनोखी पहल के चलते रक्षाबंधन के दिन ग्रामीण क्षेत्र व दुसरे शहरो से नगर आने वाली बहनों को नि:शुल्क ई -रिक्शा सुविधा मिलने से सुविधा का लाभ उठाने वाली बहनों ने अत्यंत प्रसन्न होकर पत्रकार संगठन के इस कार्य की जमकर सराहना करते हुए इसके लिए संगठन को साधूवाद दिया। पांडातराई की श्रीमति सरिता गुप्ता ने कहा कि बस से उतरते ही उन्हें नि: शुल्क ई – रिक्शा की सुविधा मिली। यह बहुत ही अच्छा कार्य है। इसके लिए पत्रकारों को हृदय से धन्यवाद देती हुं। यदि नि:शुल्क ई – रिक्शा नही मिलता तो बारिश के मौसम में पैदल जाना पड़ता। रक्षा बंधन के अवसर पर बहनों के लिए नि:शुल्क ई रिक्शा की जितनी तारीफ किया जाये कम है। ऐसा हर साल होना चाहिए। ग्राम रौचन की श्रीमति कांतिबाई अपने भाई को राखी बांधने नगर के कैलाश नगर जाने के लिए जैसे ही बस से उतरी उसके सामने नि:शुल्क ई-रिक्शा वाले पहुंचे तो वह आश्चर्य में पड़ गई कि नि: शुल्क क्यो? जब उसे पता चला कि छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ द्वारा विगत चार वर्षों से रक्षा बंधन पर बहनों के लिए नि: शुल्क रिक्शा का प्रबंध किया जाता है, इस बार नि:शुल्क ई- रिक्शा की व्यवस्था है। तो वह ई रिक्शा में बैठते हुए बोली यह तो बहुत ही अच्छा व मानवता की सेवा वाला कार्य है। इसी तरह मजगांव की श्रीमति सुभद्रा पाटिल बस से उतरी उसके सामने नि: शुल्क ई रिक्शा वाले पहुंच गए और उस प्रोफेसर कॉलोनी तक पहुंचाएं। उक्त महिला ने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहन के प्यार का पवित्र त्योहार है। पत्रकार संगठन द्वारा जो नि: शुल्क रिक्शा सुविधा दी गई है वह अत्यंत सराहनीय है। राजनांदगांव से नगर के राजमहल चौक जाने वाली श्रीमति रानू मिश्रा ने कहा कि यह बहुत ही पुण्य का कार्य है। हमारे पत्रकार भाईयों ने बहनों के लिए नि:शुल्क घर पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। यह नि:शुल्क रिक्शा दरअसल रक्षा बंधन की पवित्रता का सम्मान है।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य दिन भर बस स्टैंड में अपनी उपस्थिति देकर ग्रामीण क्षेत्रों एवं दुसरे शहर से कवर्धा आने वाली बहनों को नि:शुल्क रिक्शा सुविधा का लाभ देने के लिए जुटे रहे। छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष राकेश याादव ने संगठन के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों को सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। उक्त कार्यक्रम में छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश ठाकुर, जिला अध्यक्ष राकेश यादव,  जिला महासचिव दीपक ठाकुर, यशवंत झारिया, शैलेंद्र उपाध्याय, संजीव पांडेय, संतोष भारद्वाज, संजू गुप्ता, उमेश शर्मा, पंचराम चंद्रवंशी (सिद्धू) सहित बडी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित थे।

 

cgnewstime

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!