कबीरधाम । छत्तीसगढ़ में भाजयुमो ने जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। बता दें लंबे इंतजार के बाद भाजयुमो जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई है।
जारी किये गये सूची के अनुसार, कवर्धा के पीयूष सिंह ठाकुर को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वर्तमान में क्षेत्र क्रमांक-5 कवर्धा के जनपद सदस्य है। लंबे समय से जिले में अध्यक्ष की घोषणा नहीं हुई थी। वहीं, इस रेस में 7 से 8 लोगों का नाम शामिल था। पार्टी ने पीयूष सिंह ठाकुर के नाम पर मुहर लगाई। पीयूष के समर्थकों में उत्साह का माहौल है। वही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है।
बता दे कि जिला अध्यक्षों के नाम पर लंबे समय से विवाद चल रहा था। लिहाजा जिन नामों पर विवाद सुलझता जा रहा है, वहां नामों पर मुहर लगा दी गई है। अभी भी दुर्ग और भिलाई में नामों पर सहमति नहीं बन पाई है।
पढ़िये नामों की सूची –