कबीरधाम

कबीरधाम : नाबालिक को खुली आंखों से दिखाया प्रेम का सपना, दोस्त संग मिलकर घर से भगाया, फिर किया दुष्कर्म, दोनो आरोपी गिरफ्तार

कबीरधाम। नाबालिक को बहला-फुसलाकर व अपने सहयोगी के साथ मिलकर भगाने का मामला सामने आया है, जहां दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वही लड़की को सकुशल परिजनों को सौंपा गया।

बता दें कि महज 24 घंटों में थाना कुकदुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को खोज निकाला है और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया। महावीर धुर्वे नाम के आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिक लड़की को भगाया। लड़की को पहले तो कई नए सपने दिखाए उसके बाद उसका दुष्कर्म भी किया।

लड़की के अचानक गायब हो जाने से घबराए परिजनों ने कुकदुर थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लड़की की खोजबीन शुरू की। वहीं 24 घंटों के भीतर उसे ढूंढ निकाला। मुख्य आरोपी महावीर धुर्वे व सहयोगी को रामकुमार गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को थाना कुकदुर में अपराध क्रमांक 51/2021 धारा 363, 366, 376, 2 (ढ) 34 भा.द.वि. 04, 06 पास्को एक्ट के तहत उचित वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

इस त्वरित उत्कृष्ट कार्यवाही में थाना प्रभारी कुकदुर निरीक्षक लवकुमार कंवर के कुशल नेतृत्व में थाना कुकदुर टीम से उप. निरीक्षक रामकिशन मरकाम, प्र.आर. 92 लवकेश खरे, महिला प्रधान आरक्षक 364 रमसिया कंवर , आर .144 दिनेश धुर्वे , सैनिक 227 तुलसीराज का इस कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!