गेवरा/दीपका : समाज विकास के लिए साहू समाज जिला अध्यक्ष ने ली तहसील अध्यक्षों व उपाध्यक्षों की बैठक
गेवरा/दीपका। जिला साहू संघ के अध्यक्ष गिरिजा कुमार साहू ने समाज के विकास के लिए जिला के सभी तहसील के अध्यक्षों के साथ दीपिका में एक बैठक का आयोजन किया।
साथ ही बैठक की शुरुवात भक्त माता कर्मा के पूजा दर्शन और आशीर्वाद लेकर किया गया। तहसील कटघोरा के अध्यक्ष अमृत लाल साहू ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया। फिर सभी ने अपना-अपना परिचय दिया, तत्पश्चात अध्यक्ष के कहने से सभी तहसील अध्यक्ष ने अपनी-अपनी तहसील में जो भी समस्याएं थी, उन्हें बताया।
सब सुनने के बाद जिला अध्यक्ष ने कहा कि समस्या को मिल जुलकर हल करेंगे और समाज के विकास के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। इसके बाद बैठक में दोनों उपाध्यक्ष द्वारा पास की गई जिला कमेटी की सूची को प्रस्तुत किया गया। उसमें सभी तहसील अध्यक्षों ने सहमति जताया। इसके बाद सभी ने आपस में चर्चा कर निर्णय लिया कि सभी तहसील में कार्यालय बनाने को प्राथमिकता दी जाए, सभी तहसील स्तर पर समाज विकास के लिए प्रशिक्षण, जिला की बैठक बारी-बारी से सभी तहसील में किया जाएगा।
जिला साहू संघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह छोटे रूप में 15 से 20 जुलाई के बीच किया जाएगा। सभी इकाई केंद्र व तहसील स्तर पर युवा महिला टीम गठन करना, धर्मान्तरण को सामाज के द्वारा रोकने की समुचित प्रयास किया जाएगा।
इस प्रकार से यह बैठक शांति और सुंदर ढंग से संपन्न हुआ और जिला उपाध्यक्ष योगेश्वरी साहू ने आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। इस बैठक में उपस्थित गिरजा कुमार साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ कोरबा योगेश्वरी साहू जिला उपाध्यक्ष तहसील कोरबा से अध्यक्ष बाला राम साहू उपाध्यक्ष लोकनाथ साहू तहसील करतला से अध्यक्ष टेक राम साहू उपाध्यक्ष गोविंद राम साहू तहसील पौड़ीउपरोडा से अध्यक्ष महारथी साहू उपाध्यक्ष मोहन लाल साहू, तहसील पाली से अध्यक्ष शिवरतन साहू तहसील दर्री से अध्यक्ष डॉ जवाहर लाल साहू उपाध्यक्ष अनुराधा साहू तहसील कटघोरा से अध्यक्ष अमृत लाल साहू उपाध्यक्ष उर्वशी साहू तहसील हरदी बाजार से उपाध्यक्ष कमल कांत साहू उपाध्यक्ष पूर्णिमा साहू दमन साहू पूर्व सचिव तहसील कोरबा मुकेश साहू केंद्र अध्यक्ष दीपिका घनश्याम साहू अभिलाष साहू जी गणेश राम साहू लक्ष्मीनारायण साहू रत्नू साहू ठाकुर राम साहू केवल साहू संतोष साहू संगीता साहू किरण बाला साहू राधा साहू लता साहू आरती साहू प्रीति साहू दिनेश्वरी साहू समाज के मातृशक्ति एवं प्रबुद्ध गण मौजूद थे।