गेवरा/दीपका। ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी दीपका के प्रभारी मदन राठौर की उपस्थिती में आज वार्ड नं-18 के बूथ क्रमांक 125 में बूथ कमिटी की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष मनोरा लकरा ने किया। वही, बैठक में बूथ कमिटी का सर्वसम्मति से गठन करने के अतिरिक्त सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। केंद्र सरकार ने देश में महंगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार के विरुद्ध वार्ड वासियों के साथ कांग्रेसजनो ने जनजागरण रैली किया।
बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेंटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार 29 नवम्बर तक अनिवार्य रूप से बूथ कमिटियों का गठन कर लिया जाएगा। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार और महंगाई का जनजागरण कर पुरजोर विरोध किया जाएगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तनवीर अहमद, पार्षद मदन राजपूत, रामकुमार कंवर, रजनीश तिवारी, रसूल मोहम्मद, अशोक राठौर, जीवराखन चंद्रा, शान्तु देवी राजपूत, संतोष सिंह, निशु तिवारी, कुलदीप तिवारी, अभिषेक चरण, अनुराग पांडेय सहित वार्ड के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।