कबीरधामखास खबरछत्तीसगढ़

कबीरधाम बड़ी खबर : स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में नगर पालिका कवर्धा ने मारी बाजी

कबीरधाम। विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता प्रतियोगिता में कवर्धा शहर ने बाजी मार ली है। केंद्र सरकार की ओर से 20 नवंबर को अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने अवार्ड लिया।

 

बता दे कवर्धा ने पूरे छत्तीसगढ़ में 50 हजार से कम जनसंख्या वाले शहरो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रथम पुरस्कार लेने के बाद कहा कि कैबिनेट मंत्री मो.अकबर के कुशल नेतृत्व व उनके मार्गदर्शन में हमने नगर पालिका कवर्धा क्षेत्र में स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया, जिसके फलस्वरूप आज यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर मिला है।

हमारे कवर्धावासियों ने स्वच्छता के क्षेत्र में नगर पालिका परिषद कवर्धा का गौरव बढ़ाते हुए पूरे भारत में नाम रौशन किया। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, मुख्य नगर पालिका नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे ने छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों सम्मान प्राप्त किया।

छत्तीसगढ़ बना तीसरी बार नंम्बर-01 –

बता दे कि भारत सरकार द्वारा आयोजित विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने इस बार भी बाजी मारी है। इससे पहले वर्ष 2019 एवं 2020 में भी छत्तीसगढ़ स्वच्छता के मामले में छत्तीसगढ़ ने कई राज्यों को पछाड़ ये अवार्ड हासिल किया। आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की तरफ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ये अवार्ड दिया गया।

छत्तीसगढ़ के 61 शहर स्वच्छता के क्षेत्र में पुरस्कृत –

छत्तीसगढ़ को न सिर्फ़ राज्य के रूप में, बल्कि यहां के 61 शहरों को भी इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया, जिसमें से एक कवर्धा भी हैं। वही, छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य है, जिसके सबसे ज्यादा निकाय पुरस्कृत किए गए।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!