छत्तीसगढ़धमतरी

BREAKING : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता के बेटे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई

धमतरी। जिले में कांग्रेस नेता के दो बेटों पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। हमले में घायल दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को दबोचा है। वहीं एक आरोपी फरार हुआ है। जानकारी के अनुसार भखारा ब्लॉक के कांग्रेस उपाध्यक्ष के दो बेटों को सिंगदेही गांव में दिनदाहड़े चाकू से मारने की कोशिश की गई।

इस हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं किन कारणों के चलते कांग्रेस नेता के बेटों पर हमला हुआ है। अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस हिरासत में लिए चार आरोपियों से अभी पूछताछ कर रही है।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!