कबीरधाम बड़ी खबर : मंत्री मोहम्मद अकबर का आज कवर्धा दौरा, सेवा सहकारी समिति अध्यक्षों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर। केबिनेट मंत्री और कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर शनिवार को कवर्धा दौरे पर रहेंगे। मंत्री अकबर दोपहर 01 बजे सेवा सहकारी समिति सोनपुरी अध्यक्ष पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद जिन्दा सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष पद भार ग्रहण में कार्यक्रम और धरमपुर वि.खं. कवर्धा में सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री अकबर दोपहर बिरकोना में सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष पद भार ग्रहण में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद मंत्री 02:35 बजे पिपरिया सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष पदभार ग्रहण और सोनबरसा सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। लखनपुर में सेवा समिति सहकारी समिति के अध्यक्ष पद भार ग्रहण में शामिल होंगे। रवेली में सेवा समिति सहकारी समिति के अध्यक्ष पद भार ग्रहण में शामिल होंगे।
मंत्री अकबर स्व. आनंद चंद्रवंशी (NSUI कायकर्ता) के निवास पर परिजन से भेंट करेंगे। नेवारी में सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष पद भार ग्रहण में कार्यक्रम में शामिल होंगे। रेंगाखारखुर्द में सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष पद भार ग्रहण में कार्यक्रम में शामिल होंगे। कवर्धा नगर पालिका आगमन एवं कन्हैयालाल अग्रवाल सदस्य के द्वारा अपने स्वर्गीय माता पिता एवं स्वर्गीय धर्म माता पिता की स्मृति में मुक्तांजलि वाहन नगरपालिका को समर्पित करेंगे। फिर लासाटोला में श्री रामफल कौशिक द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत यज्ञ कथा में सम्मिलित होंगे। मैनपुरी वि.खं. कवर्धा में सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। बम्हनी वि.खं. कवर्धा में सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उसके बाद ग्राम बम्हनी से छिरहा बेमेतरा सिमगा सरसीवा होते हुए रायपुर प्रस्थान करेंगे मंत्री अकबर रात्रि 9.10 बजे राजधानी पहुंच जाएंगे।