कबीरधामछत्तीसगढ़

कबीरधाम बड़ी खबर : महिला कर्मचारियों से दुर्व्यवहार मामले में BEO दयाल सिंह गिरफ्तार, फिर ..

कबीरधाम। महिला कर्मचारियों से दुर्व्यवहार मामले में BEO दयाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मामला जमानती होने की वजह से बीईओ को थाने से ही जमानत मिल गयी। बीईओ कार्यालय में महिला कर्मचारियों के साथ बदसलूकी मामले में बोड़ला के बीईओ दयाल सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गयी थी।

महिला कर्मचारी ने कराई FIR –

आपको बता दें कि विकासखंड शिक्षा कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड- 2 आरती अग्रवाल अपने अधिकारी दयाल सिंह के खिलाफ बदसलूकी करने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में बीईओ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के आधार बीईओ को तलब किया गया और फिर उनकी गिरफ्तारी कर ली गयी। हालांकि करीब आधे घंटे के भीतर मुचलके पर उन्हें रिहा भी कर दिया गया। अभी इस मामले की पुलिस जांच होना बाकी है। रविवार दोपहर 12.25 बजे आरोपी बीईओ दयाल सिंह को बोड़ला थाने तलब किया गया था। मुचलके की जमानत कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड- 3 किशन धर्मी ने दिया।

पुलिस के मुताबिक जमानती मामला होने के कारण उन्हें मुचलके में छोड़ा गया है। अगर धारा 354 (घ) एक से अधिक बार लगी होती, तो गैर जमानती हो जाती। आगे की प्रक्रिया में अंतिम प्रतिवेदन तैयार करने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं एक अन्य मामले में बीईओ दयाल सिंह पर सरकारी दस्तावेजों, प्रचलित किताबों व कोरे अंकसूचियों को कबाड़ी के पास बेचने का भी मामला सामने आया था। इस मामले में भी जांच की बात सामने आयी थी, लेकिन अभी तक इस मामले में जांच ही शुरू नहीं हो पायी है।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!