
कवर्धा : प्रदेश में पिछले कुछ समय से अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में आए दिन जुआ खेलने के साथ-साथ कई बड़े अपराधों की खबर सामने आते रहती है। पुलिस प्रशासन भी लगातार अपराधों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कवर्धा पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर जुआ खेलते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम राम्हेपुर में कार्रवाई करते हुए 52 पत्ती ताश पर पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए 3 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजकुमार साहु पिता निरंजन साहु उम्र 33 साल 02, सोमन धुर्वे पिता दुखित धुर्वे उम्र 23 वर्ष 03, अशोक साहु पिता जगतु साहु उम्र 37 वर्ष निवासी राम्हेपुर थाना लोहारा के निवासी है। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने 920 रुपए जब्त किए हैं।
वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने रामजी साहु पिता महेत्तरू साहु उम्र 47 वर्ष 02. लखन यादव पिता राजेश यादव उम्र 22 वर्ष 03. महेश कुमार साहु पिता नन्दकुमार साहु उम्र 23 वर्ष को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 810 रुपए नगद जब्त किए है। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों के खिलाफ 198/24,199/24 धारा – छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध )अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही की है।