छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : क्लेमोर माइंस में ब्लास्ट, 2 जवान घायल, नक्सलियों की कायराना करतूत

मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर, अंबागढ़-चौकी जिले से लगते महाराष्ट्र सीमा पर गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए क्लेमोर माइंस के ब्लास्ट होने से दो जवान घायल हो गए हैं। दोनों जवानों को इस हादसे में मामूली चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, एंटी नक्सल यूनिट C60 के जवानों के सर्चिंग से लौटने समय क्लेमोर माइंस ब्लास्ट कर दिया। इस घटना में दो जवानों को मामूली चोटें आई हैं।

लगा रखा था एंबुश –

महाराष्ट्र के नक्सल सेल ने बताया कि, आज सुबह नक्सली की पैठ वाले इलाके से सर्चिंग कर वापस लौट रहे थे। जवानों पर नक्सलियों ने एंबुश लगाते हुए गढ़चिरौली जिले के डोधराज ब्रिज के पास क्लेमोर माइंस से अटैक कर दिया। इस धमाके में दो जवानों के हाथ में मामूली चोट आई है। सैनिकों की मुस्तैदी के चलते माओवादियों की कोशिश नाकाम रही। घटना के बाद महाराष्ट्र सीमा पर खोज अभियान और तेज कर दिया गया है।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!