
दिल्ली। राहुल गांधी को ED की नोटिस के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी बीच आज शाम तक AICC ने सभी कांग्रेसी विधायकों और सांसदों को दिल्ली पहुंचने को कहा है। मुख्यमंत्री भूपेश भूपेश बघेल पिछले दो दिनों से दिल्ली में हैं। वहीं PCC चीफ मोहन मरकाम, मंत्री अमरजीत भगत, विधायक शैलेष पांडेय, विधायक विकास उपाध्याय समेत पार्टी के कई नेता व विधायक दिल्ली में हैं। इसी बीच खबर आ रही है। कांग्रेस पार्टी दफ्तर के बाहर से कांग्रेस विधायक व नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पिछले एक सप्ताह से दिल्ली के AICC दफ्तर में अघोषित बैन लगा हुआ है। नेताओं को AICC कार्यालय में घुसने नहीं दिया जा रहा है। आज दोपहर जब विधायक शैलेष पांडेय, NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय सहित छत्तीसगढ़ के सैंकडों कार्यकर्ता जैसे ही AICC कार्यालय के बाहर पहुंचे, सभी को गिरफ्तार कर लिया। विधायक शैलेष पांडेय को गिरफ्तार लिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी AICC दफ्तर के बाहर गिरफ्तार कर लिये जाने की खबर है।
दरअसल AICC दफ्तर में कांग्रेस नेताओं को घुसने नहीं दिया जा रहाहै। पहले ये कहा गया कि AICC में सिर्फ विधायक और सांसद ही घुस पायेंगे, लेकिन आज विधायकों को भी अंदर जाने नहीं दिया गया। इसी बीच AICC दफ्तर के बाहर कांग्रेस विधायक शैलेष पांडेय, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष सहित कांग्रेस कार्यकर्ता निकले और जंतर-मंतर तक जाने के लिए बढ़े। पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद मुख्यमंत्री सहित तमाम विधायक व कांग्रेस कार्यकर्ता धरने र बैठ गये। अब खबर ये है कि सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।