छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : आज से काम पर लौटेंगे स्वास्थ्य कर्मचारी … डिप्टी सीएम के आश्वासन पर हड़ताल खत्म

रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने रविवार को हड़ताल खत्म कर दी है। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव से चर्चा के बाद उन्होंने हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया है। वे सभी आज से ही काम पर लौट गए हैं।

बताया गया कि प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के 60 हजार कर्मचारी हड़ताल पर थे, और सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प सी हो गई थी। ये कर्मचारी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर चार जुलाई से नया रायपुर के तूता धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे थे।

विभागीय मंत्री टीएस सिंहदेव ने हड़ताली कर्मचारियों को चर्चा के लिए अपने निवास पर आमंत्रित किया। उनकी मांगों पर चर्चा की, और पूरा करने के लिए सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

सिंहदेव ने कहा कि आर्थिक व्यय से जुड़े मांगों पर आज शाम ही सीएम से चर्चा होगी। डिप्टी सीएम के आग्रह के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया है। मंत्री ने आर्थिक व्यय से जुड़े मांगों पर बाद में विचार करने का आश्वासन दिया। अन्य मांगों पर सहमति बन गई है।

संघ के नेताओं ने बताया कि शासन से बार बार पत्राचार के बावजूद भी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की मांगों पर शासन ने कोई विचार नहीं किया। इस बात से हताश व विवश होकर आंदोलन शुरू करना पड़ा। कर्मचारी लंबे समय से वेतन विसंगति दूर करने, नियमितीकरण, 13 माह का वेतन, 4 लेयर वेतनमान और प्रमोशन, पदनामों में परिवर्तन, भ्रष्ट सीएमओ को हटाने की भी मांग है।

इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक मिश्रा, और संरक्षक ओपी शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!