
कबीरधाम। कालिका नगर निवासी और गुरुकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा के विद्यार्थी आदित्य पाण्डेय का चयन नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2022 में हुआ है। आदित्य पाण्डेय ने इस परीक्षा में 25 वां स्थान प्राप्त किया है।
वही, प्रारंभ से होनहार छात्र रहे आदित्य ने सफलता का मुख्य श्रेय शासकीय प्राथमिक शाला सूरजपुरा पदस्थ सहायक शिक्षक पुनाराम चंदेल को दिया है, जो कोरोना के समय में आदित्य को ऑनलाइन मार्गदर्शन देते थे।
बता दे कि जिले में कुल 17000 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से आदित्य पाण्डेय ने 25वां स्थान प्राप्त किया है। आदित्य पाण्डेय टी.आर. तिवारी (रिटायर्ड विकास खंड शिक्षा अधिकारी) व प्रेम प्रकाश पांडेय व्याख्याता के पोते हैं। उनके पिता चेतन पाण्डेय जनपद पंचायत में पदस्थ हैं। माता पायल पांडेय महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ है। इनके मामा उमंग पांडेय नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका कवर्धा ने इनसे मिलकर शुभकामनाएं दी। आदित्य के चयन से संपूर्ण परिजन, रिश्तेदारों व शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर आस्था तिवारी, राकेश तिवारी, अमरदीप चौबे, प्रकृति चौबे, आदया तिवारी, आन्या पांडेय, (नानी) आशमणी पांडेय व (मामी) सिद्धि पांडेय उपस्थित थे।