कबीरधाम

कबीरधाम जिले में अब तक 2 लाख 59 हजार 66 मेट्रिक टन धान की खरीदी

अवैध धान बिक्री और परिवहन को रोकने कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश

कवर्धा- कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने आज यहां समय सीमा की बैठक में कबीरधाम जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में अब तक जिले के 80 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से हो रही धान खरीदी कार्यों, संग्रहण केन्द्र हेतु धान उठाव, कस्टम मिलिंग के लिए धान उठाव व परिहन तथा कस्टम मिलिंग उपरांत चावल जमा की मात्रा की समीक्षा की। कलेक्टर ने जिले के धान खरीदी समिति केन्द्रों में पर्याप्त सुरक्षा, रौशनी व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में क्षमता से अधिक धान जमा करके नहीं रखें। समिति केन्द्रों से धान उठाव अनवतर जारी रखें। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एजेंटो के माध्यम से धान खरीदी ना हो इसके लिए लगतार धान समिति केन्द्रों में औचक निरीक्षण करें। जिले के पडोसी राज्यों और जिलो से भी अवैध धान का परिवहन ना हो इसके लिए संयुक्त टीम लगातार वाहनों का जांच करे और आवश्यक कार्यवाही भी करें। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी के अंतिम समय में कोचिए के माध्यम से धान बिक्री की संभावना अधिक बढ़ जाती है, इसलिए संयुक्त टीम आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
समय सीमा की बैठक में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कबीरधाम जिले में 80 धान उपर्जान केन्द्र बनाए गए है। खरीफ विपणन वर्ष 18-19 में कबीरधाम जिले में राज्य शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर अब तक 2 लाख 5966 मेंट्रिक टन धान की खरीदी की गई। जिले के सभी उपार्जन केन्द्रो ंसे संग्रहण केन्द्र और कस्टम मिलिंग कार्य के लिए धान का उठाव किया जा रहा है। जिले में पर्याप्त बरदाना उपलब्ध है। जिले के संग्रहण केन्द्र बाजार चारभांठा के लिए 26503 मेंक्ट्रिक टन धान का उठाव किया गया है। इसी प्रकार डबराभांठ संग्रहण केन्द्र के लिए 15348 मेंक्ट्रिक टन धान का परिवहन कर लिया गया है। जिले से कंस्टम मिलिंग हेतु अन्य जिलों के लिए 6266 मेंक्ट्रिक टन धन का उठाव किया गया है। कवर्धा के राईस मिलर्स द्वारा 69064 मेक्ट्रिक टन धान का उठाव किया गया है। धान के उठाव के आधार पर अनुमानित जमा योग्य चावल 46272 मेंक्ट्रिक टन चावल जमा करना था। राईसमिर्लस द्वारा अब तक 32490 मेक्ट्रिक टन चावल जमा किया गया है। 13782 मेंटन चावल जमा के लिए शेष है। राईस मिलर्स से सतत संपर्क बनाकर शेष चावल जमा करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। बैठक जिला पंचायत सीईओ श्री कुंदन कुमार, अपर कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

अब तक जिले में तीन हजार 68 क्विंटल धान जब्त किए गए

समय सीमा की बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रो और धान के अवैध परिवहन वाहनों की सतत जांच पड़ताल की जा रही है। जिला स्तरीय संयुक्त टीम द्वारा अब तक तीन हजार 68 क्विंटल धान जब्त किए गए है। धान के अवैध परिवहन के 6 प्रकरण बनाए गए है। धान के अवैध परिवहन के प्रकरण में जब्त धान की मात्रा 1931.6 क्विटल है। 12 कोचियों के विरूद्ध निर्मित प्रकरण तैयार किया गया है। कोचिए से 1000.58 क्विंटल धान जब्त किया गया है। 699 जिले के ऐसे किसानों की संख्या है, जिन्हे जारी टोकन की खलिहान में जांच की गई है। जारी टोकन की मात्रा क्विटंल में 188 है। इसी प्रकार मंडी विभाग द्वारा 1136.8 क्विंटल धान जब्त किया गया है। मंडी विभाग द्वारा 18333 रूपए की वसूली की कार्यवाही की गई है।

 

cgnewstime

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!