कबीरधाम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में रंगोली बना, दीप जलाकर मनाया

कमल ज्योति संकल्प कार्यक्रम

कवर्धा- भारतीय जनता पार्टी ने आज 26 फरवरी को पूरे देश भर में कमल ज्योति संकल्प कार्यक्रम किया। यह कार्यक्रम जिलेभर में शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक चला। इस दौरान भाजपा के  कार्यकर्ताओं ने सभी मंडलों में भारत के मन की बात, मोदी के साथ, अंतर्गत आम जनमानस से संकल्प पत्र के लिए सुछाव लिया । कार्यक्रम में जिला के सभी 14 मंडल में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपने घरों  में कमल रंगोली बनाया व दिये जलाए ।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार भट्ट ने इस अवसर पर कहा की आज पुरे देश में कमल ज्योति का कार्यक्रम रखा गया था जिसके तहत जिले के सभी मंडलों ने व्यापक स्तर पर दिये जलाकार कार्यक्रम को सफल बनाया |  जिला, मंडल और बूथ स्तर पर कमल रंगोली और दीप-प्रज्जवलन (कमल ज्योति) का कार्यक्रम हुआ । मंडल स्तर जहां पांच-पांच सौ दीप प्रज्जवलन किए गये वहीँ  हर बूथ पर 15-15 दीप प्रज्जवलन के साथ यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ | इस कार्यक्रम का उद्देश्य भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्साहित कर ‘फिर एक बार – मोदी सरकार’ के लिए संकल्पित करना है। सभी कार्यक्रमों में पार्टी के प्रदेश, जिला और मंडल पदाधिकारियों के साथ ही सांसद, पूर्व विधायक, जनप्रतिनिधि और पूर्व जनप्रतिनिधि बतौर अपने-अपने क्षेत्रों में इस कार्यक्रम में शामिल हुए ।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक साहू ,जिला उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल ,ठाकुर रघुराज सिंह ,मनोज गुप्ता ,रुपेश जैन ,सनत साहू ,पन्ना चंद्रवंशी ,जसविंदर बग्गा ,कैलाश चंद्रवंशी ,चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ,बलबीर खनुजा ,संजय देसाई ,रामकुमार ठाकुर ,जसवंत छाबड़ा, सुरेश दुबे ,विजय पाली ,रामसहाय धुर्वे,देवा साहू, उमंग पांडे ,सुनील दोषी , अनुराग उपाध्याय ,डोनेश ठाकुर, योगेश महाजन,सौरभ शर्मा, अनिल साहू ,श्रीमती मधु तिवारी ,श्रीमती ऋतू देसाई ,श्रीमती सतविंदर पाहुजा ,श्रीमती सविता ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे !

 

cgnewstime

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!