कबीरधाम

30 वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सुरक्षा सप्ताह का समापन

कवर्धा- पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन आज दिनांक 10.02.2019 को भारत माता चौक में किया गया कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि जिला दण्डाधिकारी कलेक्टर श्री अवनीश शरण जी, श्री कुन्दन सिंह जिला पंचायत सी.ओ., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग एवं नगर के वरिष्ट नागरिको स्कूली बच्चों के उपस्थिति में किया गया यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से चलाया गया जिसकी जानकारी यातायात प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक श्री कामता सिंह दीवान द्वारा दिया गया उन्होने बताया कि यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत चैक चैराहों, हाट बाजार, शहर के स्कूलों में यातायात की टीम द्वारा लगातार यातायात नियमों की जानकारी चैक-चैराहों में प्रोजेक्टर लगाकर, ध्वनि यंत्र एवं पाम्पलेट तथा स्वंय आम नागरिकों को नियमों से अवगत कराये, नियमों को स्कूली/विद्यालय के बच्चों तक आशानी से नियमों को पहुचाने यातायात सड़क सुरक्षा विषय पर बच्चों का पेंन्टिंग, निबंध, वाद-विवाद, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर अपने अनुभवों को व्यक्त किये हैं। रात्रि में होने वाले दुर्घनाओं से आम नागरिकों को बचाने के लिए चार पहिया वाहनों के पीछे रेडियम रिफ्लेक्टर लगया गया जिसके लिए आम नागरिकों का भी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से पूरी सहयोग मिला है अंत में धैर्यपूर्वक वाहन चलाकर अपने जीवन को सुरक्षित रखने कहा गया। साथ ही स्वास्थ विभाग के सहयोग से स्कुल बस एवं यात्री बस, मालवाहक वाहनों के करिब 300 वाहन चालक/परिचालकों का कैम्प लगाकर स्वास्थ व नेत्र परिक्षण कराया गया तथा समय-समय पर स्वास्थ नेत्र परिक्षण कराने हेतु समझाईस दिये गये।
श्री अवनीश शरण जिला दण्डाधिकारी कलेक्टर कबीरधाम द्वारा अपने उद्बोधन में यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न तरीके से आम नागरिकों को जागरूक किये जाने पर जिला पुलिस एवं यातायात पुलिस की सराहना करते हुए बताया गया कि आये दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रही है उसमें कुछ सुधार हुए हैं हमारे शहर, जिला, प्रदेश ही नही पूरे देश में यातायात एक बहुत बड़ी समस्या है दुर्घटनाओं की बात की जाय तो सड़क दुर्घटनाएं बहुत अधिक हो रही है। पहले अच्छे सड़क नही होने से दूर्घटना होती थी किन्तु अब सड़क अच्छे होने से हाई स्पीड वाहनों से दूर्घटना में तेजी आई है, जिसे रोकने कबीरधाम पुलिस लगातार युवा वर्ग को हाई स्पीड से बचने यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन प्रतिवर्ष एवं वर्ष भर जागरूता अभियान एवं लोगो को यातायात नियमों की जानकारी दिया जा रहा है, पुलिस द्वारा बच्चों को स्कूलों मे जाकर यातायात नियमों की जानकारी दिये हैं निश्चित ही इनके सभी बच्चों के साथ परिवार यातायात नियमों का पालन जरूर करेंगे। इसका आयोजन कर रहे जिला पुलिस एवं यातायात पुलिस की कार्य बहुत ही सराहनीय है, माननीय कलेक्टर द्वारा आम नागरिकों से ‘‘अपील’’ करते हुये कहाँ कि जिलेवासियों एवं नगर वासियों से ‘‘अपील’’ है कि यातायात नियमों का पालन कर यातायात पुलिस का सहयोग करें अपने जीवन को सुरक्षित रखें।
डाॅ लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा अपने उद्बोधन में जानकारी देते हुए बताया गया कि पत्रकारों व इलेक्ट्रानिक मिडीया, पुलिस एवं नगर के सभी स्कुलों के छात्र-छात्राओं द्वारा यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह आम नागरिकों को दुर्घनाओं से बचाने के लिए प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन 04.02.2019 से 10.02.19 तक लगातार चलाया गया। यातायात सप्ताह के अन्तर्गत चैक चैराहों, बाजार हाटों, स्कूलों में भी पुलिस द्वारा पूरी मेहनत से जानकारी दिया गया, पुलिस द्वारा नगर के विभिन्न स्कूलों वहाँ के नागरिको को जागरूक करने स्कुली बच्चों व पुलिस विभाग द्वारा यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरूकता रैली निकाल कर नियमों की जानकारी दिया गया, निश्चिति रूप से इन बच्चों के परिवार को भी इसका लाभ होगा। बच्चों के लिए तीन वर्गो में निबंध,पेन्टिग, वाद-विवाद, स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें बच्चों ने बहुत अच्छे प्रदर्शन किये है, इससे यह माना जा सकता है कि आम लोगों के साथ बच्चों में भी यातायात नियमों के जानकारी हुई है। जिसे रंगों एवं लेखों के माध्यम से उकेरे गये हैं। वर्तमान में स्कूल/कालेजों में भी मोटर सायकलों की संख्या बढ़ गई है आम लोगों की जीवन शैली बदली है सभी वाहन लेकर चल रहे हैं किन्तु यातायात नियमों के जानकारी के अभाव में दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। नियमों की जानकारी की आवश्यकता है, इसी को ध्यान में रखते हुए पूरे देश में यातायात सप्ताह पूरे देश में मनाया जाता है पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों जैसे प्रतियोगिता आयोजित कर, ध्वनि यंत्र, पेट्रोलिंग के माध्यम से इसकी जानकारी देते है। पुलिस विभाग द्वारा उन लोगो की प्रशंसा की जिन्होने हेल्मेट पहन्ना प्रारम्भ कर दिया है साथ ही कहा की अब आनेवाले दिनों में चलानी कार्यवाही कर समझाईस की कार्यवाही की जायेगी। अंत में यातायात नियमों का पालन सभी नागरिकों को करने एवं अपने बहुमुल्य जीवन सुरक्षित रखने कहा गया। यातायात सप्ताह के दौरान पत्रकार एवं यातायात सप्ताह को कड़ी मेहनत से संचालित करने वाले यातायात निरक्षक श्री बृजेश कुशवाहा सउनि ईजराईल खान प्र.आरक्षक दर्शन साहू, कृष्ण कुमार सिंह, हरीशचन्द्र साहू आरक्षक राजेन्द्र चन्द्रवंशी, राजकुमार तिवारी, राजेश महोबीया, बृजेन्द्र परिहार, अनील राजपूत, रामलोचन पटेल, राहुल कोशलें, मनोज धृतलहरें का योगदान सराहनीय रहा है।

 

cgnewstime

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!