
कबीरधाम। छत्तीसगढ़ की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का ऐलान जब से सीएम भूपेश बघेल ने बजट 2023 में किया हैं, तब से सभी कार्यकर्ताओं में जमकर उत्साह देखा जा रहा हैं। प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पहले ही सीएम को धन्यवाद दिया और जमकर होली मनाई।
वही आज कवर्धा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला और डीजे के धून में कार्यकर्ता संघ जमकर थिरकीं। सभी कार्यकर्ताओं में मानदेय 10 करने पर उत्साह की लहर साफ देखी जा सकती हैं। कवर्धा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही पिछले एक माह से चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल को समाप्त किया।