छत्तीसगढ़रायगढ़

छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार सिटी बस, 2 लोगों की मौत कई घायल

रायगढ़। रायगढ़ जिला से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां तेज रफ्तार सिटी बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे में बस में सवार दो लोगों की जहां मौत हो गयी, वही आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को गंभीर चोट आयी हैं। सभी घायलों को रायगढ़ मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया हैं। बताया जा रहा हैं कि बस चालक के लापरवाही के कारण ये हादसा हुआ। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

सड़क दुर्घटना का ये मामला रायगढ़ जिला के घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक लैलूंगा से रायगढ़ के बीच चलने वाली सिटी बस आज सुबह घरघोड़ा के चारभांठा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा हैं कि बस का चालक लापरवाही पूर्वक बस को चलाते हुए सड़क से नीचे उतार दिया। बस की रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित बस पलट गयी। इस हादसे में बस में सवार 2 पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। बस में 20 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल आधा दर्जन से अधिक यात्रियों को पुलिस की मदद से मेेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया हैं।

वहीं कुछ यात्रियों को मामूली चोट लगी है। बताया जा रहा हैं कि दुर्घटना के बाद राहगीरों ने हादसे की सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायलांें को अस्पताल पहुंचाया गया। वही इस दुर्घटना के बाद आरोपी बस का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। यात्रियों ने बताया कि बस ड्राइवर की लापरवाही के कारण ये हादसा हुआ। गाड़ी की रफ्तार बहुत अधिक थी। यात्रियों ने चालक को वाहन को धीरे चलाने की भी बात कही थी, लेकिन वह नही माना और बस अनियंत्रित होकर पलट गयी।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!