छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ का मौसम : गर्म हवा और झुलसाने वाली धूप से लू का कहर जारी, इतने और दिनों तक नहीं मिलेगी राहत !

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने सभी को परेशान कर दिया है। प्रदेश में चल रहे गर्म हवा और झुलसाने वाली धूप से लू का कहर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी 2 दिन राहत की कोई उम्मीद नहीं है। वही मानसून के लिए अभी और इंतजार करना होगा। सबसे ज्यादा तापमान जांजगीर जिले का रहा यहां 45.3 डिग्री टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया। रायगढ़, बलौदाबाजार, रायपुर, महासमुंद में भी गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक द्रोणिका, उत्तरी छत्तीसगढ़ से लेकर उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक पूरे तेलंगाना में औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर तक बनी हुई है। इसलिए केरल में मानसून की अनुकूल परिस्थितियां बताई जा रही है। केरल में मानसून की एंट्री के बाद छत्तीसगढ़ में भी बारिश का इंतजार एक हफ्ते के अंदर खत्म हो सकता है।

प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म इस वक्त बिलासपुर संभाग है, यहां जांजगीर जिला सबसे गर्म रहा। रायगढ़ में 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर में 43.2 डिग्री टेम्परेचर रहा। दुर्ग में 42.6 डिग्री, राजनांदगाव में 42.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। महासमुंद जिले में 42.2 डिग्री तापमान रहा। दक्षिण छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले का तापमान 42.1 और दंतेवाड़ा 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। नारायणपुर जिले में 40.2 और कांकेर में 41.4 डिग्री तापमान रहा। इसी तरह बिलासपुर में 42 डिग्री, कोरबा जिले में 41.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!