
रायपुर। केंद्रीय मंत्री अमित शाह अपने एक दिवसीय दौरे पर दुर्ग पहुँचें हैं, जहां मोदी सरकार के 9 साल के कार्यों की उपलब्धता लोगों तक पहुंचा रहे हैं। वही, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने असंबोधन में भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा, यह निशाना इसलिए भी बनता था कि कुछ महीनों में चुनाव होने वाले हैं और इस तरह के कटाक्षों का आना लाजमी हैं।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने संबोधन में कहा कि इस सरकार में एक हजार किसानों ने आत्महत्या की है। इस छोटे से राज्य में 5 हजार से ज्यादा बलात्कार हुआ हैं। मोदी सरकार ने 92 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा राज्य सरकार श्रेय ले ले रही है। मोदी सरकार ने किसानों को 74 हजार करोड़ रुपया दिया हैं। राज्य सरकार ने सिर्फ 12 हजार करोड़ रुपया दिया है। किसानों का धान केंद्र सरकार खरीद रही है कांग्रेस की सरकार कूदाफांदी कर रही है। धान खरीदने का सिस्टम रमन सिंह की सरकार ने बनाया था।
केंद्र की सरकार ने छत्तीसगढ़ को 9 साल में 3 लाख करोड़ रुपया दिया हैं। मनमोहन सरकार ने 10 साल में मात्र 74 हजार करोड़ रुपया दिया। राज्य सरकार एक लाख करोड़ से ज्यादा का कर्जा लेकर रखी है। देश के 17 राज्यों का दौरा कर चुका हूं सब ने कहा अगला पीएम मोदी बनेंगे। छत्तीसगढ़ में 2023 और 2024 में कमल के निशान पर बटन दबाना है।