छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस की मीटिंग दिल्ली में शुरू, होगा बड़ा फैसला ..

दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली स्थित एआईसीसी कार्यालय पहुंचे है। मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा भी मौजूद है। वहीं कांग्रेस की इस बैठक में CM भूपेश बघेल, PCC चीफ मोहन मरकाम, मंत्री TS सिंहदेव, मंत्री ताम्रध्वज साहू और विस अध्यक्ष चरणदास महंत समेत प्रदेश कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।
#WATCH दिल्ली: छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की बैठक चल रही है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी मौजूद हैं। pic.twitter.com/aD1yhUn6wA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2023
#WATCH दिल्ली: छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी AICC कार्यालय पहुंचे। pic.twitter.com/H2QbxsbzcQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2023