Uncategorized
कबीरधाम बड़ी खबर : अज्ञात वाहन ने किसान को कुचला, दर्दनाक मौत ..

कबीरधाम। बेलगाम गाड़ी ने नेशनल हाइवे पर किसान को गाड़ी के नीचे कुचल दिया। NH 30 रायपुर-जबलपुर मार्ग पर हुए इस दर्दनाक हादसे से आसपास से गुजरने वाले लोग सिहर उठे। वही किसान के मौत की खबर सुनकर उसके परिवार में मातम पसर गया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, किसान नांगर लेकर खेत से लौट रहा था, जहां किसान को बेलगाम गाड़ी ने रौंद दिया। किसान के शरीर से अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। वही, शरीर के अलग-अलग हिस्सों में गंभीर चोट के निशान हैं। यह हादसा ग्राम इंदौरी के पेट्रोल पम्प के पास हुआ हैं। पूरा मामला पिपरिया थाना के ग्राम इंदौरी के अंतर्गत का हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुटी है। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।