छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : दोस्त की बहन को बनाया हवस का शिकार, पुलिस जवान के खिलाफ अपराध दर्ज

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने एक कांस्टेबल के खिलाफ रेप का अपराध दर्ज किया हैं। बताया जा रहा हैं कि आरोपी पुलिस जवान मुंगेली जिला में पोस्टेड हैं, जिसने अपने दोस्त की ही बहन को हवस का शिकार बनाया। इसके बाद पीड़ित युवती पर वर्दी का रौब दिखाकर धमकाने लगा। मामले की शिकायत आने के बाद बिलासपुर महिला थाना में आरोपी आरक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया हैं।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवती मूलतः मुंगेली जिले की रहने वाली हैं। बताया जा रहा हैं कि पीड़िता सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहकर प्राइवेट संस्थान में काम करती है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि उसका भाई मुंगेली में रहकर पढ़ाई करता था। उसके भाई का दोस्त जानसन प्रभाकर अक्सर उसके घर आता था। इस दौरान उसकी जानसन से परिचय हुआ। दोस्ती बढ़ाने के बाद इसका फायदा उठाकर आरोपी ने युवती को करीब साल भर पहले सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर ले जाकर दुष्कर्म किया गया।
घटना के बाद घबराई युवती ने घरवालों को इस बात की जानकारी देने की बात कही। तब युवक ने उसे भविष्य में शादी कर लेने का झांसा दिया गया। इसके बाद आरोपी युवक की पुलिस में नौकरी लग गयी। पीड़ित युवती ने आरोप लगाया हैं कि पुलिस में नौकरी मिलने के बाद वह उससे दूरी बनाने लगा। युवती ने जब उससे शादी करने के लिए दबाव बनाया, तब युवक उस पर वर्दी का धौंस दिखाने लगा। उसकी हरकतों से परेशान होकर युवती ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने का भी प्रयास किया।
लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नही किया। इसके बाद पीड़ित युवती ने इस घटना की जानकारी एसपी संतोष सिंह को दी। उन्होंने युवती को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कहते हुए आरोपी आरक्षक के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए। जिसके बाद महिला थाने में पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया हैं। बताया जा रहा हैं कि रेप का आरोपी पुलिस जवान मुंगेली जिला के फास्टरपुर थाने में पदस्थ हैं।