
कबीरधाम। समाजसेविका और भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री – जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति भावना बोहरा का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। टाटिकसा की उपसरपंच संगीता साहू एवं सैकड़ों महिलाओं ने मिलकर के केक काटा।
भावना बोहरा एक ऐसा नाम है, जिन्हें भाजपा की कद्दावर नेता माना जाता है। पिछले कुछ समय से भावना बोहरा का चेहरा उभर कर सामने आया हैं। उनकी शालीनता व समाज सेवा के लोग कायल हैं। यही नही जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति होने के नाते भी उन्होंने क्षेत्र के लिए ऐसे कार्य किये है, जो सराहनीय हैं।
वही, भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री मोदी के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का कार्य बखूबी किया। अपने इन्ही कार्यों के कारण भाजपा में उनकी एक अलग छवि हैं।
भावना बोहरा को समर्थकों ने दी बधाई –
दरअसल, 24 अगस्त गुरुवार को छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री एवं जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति व भावना समाजसेवी संस्था की संस्थापक भावनाबोहरा का जन्मदिन हैं। अपनी चहीति नेता भावना बोहरा के जन्मदिन पर प्रदेश स्तर से लेकर जिला, ब्लॉक, बूथ सहित सभी क्षेत्र के आमजनों का लगातार लोहारा ब्लॉक के रणवीरपुर निज निवास पर उमड़ पड़े। ऐसा लग रहा था किसी मेले में लोग आए हुए हैं, भावना ने खुले दिल से लोगों का आभार व्यक्त किया, सभी से मुलाकात की।
भावना के साथ टाटिकसा उपसरपंच व महिला संगठन ने केक काटा –
भावना बोहरा के जन्मदिन का उत्सव और खास तब बन गया, जब बधाई के क्रम में ग्राम टाटिकसा की संगीता साहू उपसरपंच सहित सैकड़ों महिला बधाई देने पहुंची। भावना बोहरा से मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट किया व ग्रामीणों के साथ सामुहिक रूप से केक काटा गया। वही संगीता साहू ने उन्हें क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यो के शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।
पक्ष विपक्ष दोनों से मिली बधाइयां –
भावना बोहरा की सरलता व निस्वार्थ क्षेत्र के जनताओं के भावनाओं के अनुरूप उनके द्वारा किए जा रहे कार्य निश्चित ही विरोधियों को भी उनसे जुड़ने पर मजबोर करता हैं। वही जन्मदिन पर पक्ष विपक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। इसके साथ ही बड़े बैनर व पोस्टर से शहर गांव सजे रहें। वही, विज्ञापनों से समर्थको का बधाई संदेश भरा रहा।