
कबीरधाम। भारतीय मजदूर संघ लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया द्वारा आज श्रमिक हित में प्रबंध संचालक ज्ञापन सौंपा गया हैं। संघ के अध्यक्ष और महामंत्री के नेतृत्व में सैकड़ों ठेका श्रमिको ने रैली निकाली और फिर ज्ञापन सौंपा।
भारतीय मजदूर संघ ने की यह मांग-
1. ठेका श्रमिको का कार्यानुभव और योग्यता अनुसार और कारखाना में कार्यरत अन्य श्रमिको की तरह एकमुस्त वेतन वृद्धि किया गया है। उसी तरह सभी ठेका श्रमिको का एक मुस्त वेतन प्रदान किया जाए।
2. जो ठेका श्रमिक एक मुस्त मासिक वेतन के लिए पात्र नहीं हो पाते उन सभी ठेका श्रमिको को उच्चकुशल और कुशल दर में वेतन वृद्धि किया जाएं।
3. रिकवरी बोनस सभी ठेका श्रमिकों को दिया जाएं।
4. सभी श्रमिको को दिवाली बोनस त्यौहार से पूर्व दिया जाएं।
5. पूर्व में कार्यरत श्रमिको को ही कार्य में रखा जाए और जिन श्रमिको का स्थान परिवर्तन किया गया है, उनको पुनः उनके स्थान पर रखा जाएं।
6. पेराई सत्र 2023-24 में समस्त श्रमिकों का साप्ताहिक अवकाश समाप्त किया जाएं।
7. ऑफ सीजन में यदि ठेका श्रमिकों से साप्ताहिक अवकाश में कार्य लिया जाता है, तो उस दिनांक का अतिरिक्त भुगतान किया जाएं।
बता दे कि इन सभी महत्वपूर्ण मांगो को प्राथमिकता से लेते हुए 7 दिवस के भीतर पूरा करने का आग्रह भारतीय मजदूर संघ द्वारा किया गया हैं। वही, मांग पूरी न होने की स्थिति में संघ के बैनर तले उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।