
कबीरधाम। नगर पालिका कवर्धा नेता प्रतिपक्ष उमंग पांडेय के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहा। उन्हें समाज से एक बड़ी जिम्मेदारी मिली हैं।
दरअसल, उमंग पांडेय को सर्व ब्राह्मण समाज जिलाध्यक्ष बंटी तिवारी की अनुसंसा पर सर्व ब्राह्मण समाज का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।
ज्ञात हो उमंग पांडेय पूर्व में युवा ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष और अन्य दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। ब्राह्मण समाज में लगातार बहुत ही सक्रिय हैं। समाज के युवाओं में बहुत उत्साह देखी जा रही है। युवा ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष आनंद मिश्रा सहित पूरी टीम ने बधाई दिया।