
कबीरधाम। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कुई–कुकदूर में निवास करने वाले आदिवासी प्रकृति की सेवा करते हैं और संस्कृति की संरक्षण में अपना जीवन व्यतीत कर रहें हैं। आम लोगों की तरह इन लोगों को भी आपातकालीन स्थिति का सामना करना पड़ता है, परंतु सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती हैं।
वही, आपातकालीन स्थिति में आदिवासी लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए भाजपा द्वारा 24 घंटे एंबुलेंस की मुफ्त सेवा दी जाएगी। प्रदेश मंत्री BJP महिला मोर्चा और सभापति जिला पंचायत भावना बोहरा के नेतृत्व में आज 12 सितंबर दोप 12:00 बजे अटल चौक प्राथमिक शाला मैदान में नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा प्रारंभ की जाएगी।
बताते चले कि भाजपा नेत्री भावना बोहरा के द्वारा लगातार आदिवासी लोगों और महिलाओं के बेहतर भविष्य के लिए कार्य किए जा रहें हैं। महिला होने के नाते दूसरी महिलाओं की पीड़ा वे आसानी से समझ पाती है। कई बार ऐसा होता है कि सुदूर वनांचल होने की वजह से गर्भावस्था के समय महिलाओं को त्वरित उपचार नहीं मिल पाती हैं। नि:शुल्क एंबुलेंस व्यवस्था होने से आदिवासी लोगों को सहूलियत मिलेगी।