छत्तीसगढ़रायपुर

कबीरधाम (परिवर्तन यात्रा) : मंत्री मोहम्मद अकबर और ममता चंद्राकर को सबक सिखाएगी जनता – पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी

कबीरधाम। भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज कबीरधाम के दशरंगपुर पहुंची। यहां परिवर्तन यात्रा का स्वागत भाजपा के पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी के नेतृत्व में किया गया।

वही, 1000 मोटरसाइकिल बाइक रैली इंदौरी से दशरंगपुर कार्यक्रम स्थल तक परिवर्तन यात्रा पहुंची थी। पूर्व विधायक मोतीरामचंद्रवंशी ने मंच से भूपेश सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि मंत्री और विधायक मोहम्मद अकबर ने पंडरिया के लोगों का हक मारा है। शक्कर कारखाना को कवर्धा के पास ले जाया गया, जबकि पहला हक पंडरिया वालों का होता क्योंकि गन्ना की पैदावार यहां ज्यादा है।

मैंने और अभिषेक सिंह ने डॉ. रमन सिंह से निवेदन किया, जिसके बाद 200 करोड़ का शक्कर कारखाना पंडरिया के किसानों की प्रगति उन्नति उनकी हालत में सुधार 5-6 साल में हुआ। हमने शक्कर कारखाना शुरू किया, पंडरिया के किसानों का गन्ना उत्पादन ऐतिहासिक हैं। भूपेश सरकार ने क्या कोई ऐसा काम किया हैं।

5 साल के अंदर यदि भूपेश सरकार के द्वारा जनता के हित में कोई काम किया गया है, तो बता दे जनता का दु:ख-सुख यह बाटते नहीं है। मोहम्मद अकबर सरकार में है, इसीलिए कवर्धा की तरफ थोड़ा झांक भी लेते हैं यदि उनकी सरकार नहीं होती तो यहां झांकते भी नहीं।

कांग्रेस को तंज करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि मोहम्मद अकबर के पास जो भी जाता है। विकास का काम मांगने के लिए तब वह कांग्रेस का गमछा पहनाकर कांग्रेस में शामिल हुआ बताते हैं। रोजाना समाचार में कांग्रेस में शामिल होना बताया जा रहा है वह गलत है। कोई कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहा है बल्कि इस बार उसे सबक सिखाया जाएगा।

मोहम्मद अकबर और ममता चंद्राकर को आड़े हाथों लेते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि इस बार जनता इन्हें सबक सिखाएगी और एक को रायपुर वापस भेजा जाएगा और दूसरे को अपने घर में ही रहना होगा।

परिवर्तन यात्रा के इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, भाटापारा के विधायक शिवरतन शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, पूर्व विधायक सियाराम साहू भूपेंद्र, सवन्नी, सचिन बघेल, रामकुमार भट्ट, जिला महामंत्री क्रांति गुप्ता, संतोष पटेल, सांसद प्रतिनिधि दिनेश चंद्रवंशी, कैलाश चंद्रवंशी, भुवनेश्वर चंद्राकर, गोपाल साहू, विशेश्वर पटेल, इंदौरी मंडल अध्यक्ष नीलांबर चंद्राकर, गजपाल साहू, परमेश्वर चंद्रवंशी, सुनील साहू, रतिराम भट्ट, सुखदेव धुर्वे, मुकेश ठाकुर, दिनेश मिश्रा, रामस्वरूप साहू, ओम यादू, संध्या परगनिया, बाबूलाल चंद्राकर, भूपेंद्र मिश्रा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थिति रहें।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!