
कबीरधाम। पंडरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा जन आशीर्वाद कार्यक्रम इंदौरी मंडल में 27 अक्टूबर यानी आज शुक्रवार को किया जाएगा।
भावना बोहरा का जन आशीर्वाद कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे घिरघोसा से प्रारंभ होगा, जो कि धोरेबारा, लघान, पंडरिया, डेहरी, गोपालभवना, नवागांव, झलमला, खपरी, खपरी नवापारा, बहरमुड़ा होते हुए दोपहर करीब 03:30 बजे इंदौरी पहुंचेगा।
वही, भावना बोहरा के ‘जन आशीर्वाद कार्यक्रम’ में भारतीय जनता पार्टी मंडल, बुथ व प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।