छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : अपने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आरक्षक ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली लिया। इस घटना के बाद थाना परिसर में अफरा, तफरी मच गई। वहीं जवानों ने जवान को गंभीर हालत में सुकमा जिला अस्पताल में ईलाज के भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि आरक्षक अपने सर के पुराने चोट के चलते परेशान चल रहे थे, हालंकि की जवान ने खुद को गोली क्यों मारी इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

जानकारी के मुताबिक घटना सुकमा के छिंदगढ़ का बताया जा रहा है। जहां थाने में पदस्थ आरक्षक नरेंद्र नेगी उम्र 25 वर्ष ने सोमवार की देर शाम थाना परिसर में अपने सर्विस इंसास रायफल से खुद को गोली मार ली, और खून से लथपथ मौके पर ही गिर पड़े।

इधर गोली की आवाज सुनकर थाना परिसर में हड़कंप मच गया था, वहीं थाने में पदस्थ अन्य जवानों ने गंभीर रूप से घायल जवान को तत्काल उपचार के अस्पताल लेकर गए जहां से उपचार के बाद स्तिथि को देखते हुए चॉपर से रायपुर रेफर किया गया है।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!