
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार गिरते ही नतीजों के बाद कल शाम सीएम भूपेश बघेल ने इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद एक के बाद एक इस्तीफों का दौर जारी है।
वही, अब क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल ने अपना इस्तीफा दे दिया हैं। उनके इस्तीफे में साफ दिख रहा है कि मोहम्मद अकबर की हार से कन्हैया काफी आहत महसूस कर रहे हैं।
बताते चले कि मोहम्मद अकबर को विजय शर्मा ने काफी जोरदार पटखनी दी है। वोटो का अंतर इतना ज्यादा है कि मोहम्मद अकबर दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं। मोहम्मद अकबर के समर्थकों में एक और करीबी कन्हैया माने जाते हैं।
इससे साफ है कि मो. अकबर के हार से कन्हैया को जोरदार झटका लगा है। अब उन्होंने क्रेडा विभाग से अपना इस्तीफा दे दिया है।
देखें यहां –