छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी घोषणा कर सकते है सीएम

रायपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रदेश के युवाओं को आज बड़ी सौगात मिल सकती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के उन हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं, जो अलग-अलग जगह पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विख्यात दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

सीएम साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि स्वामी विवेकानन्द के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने अपने उपदेशों और ओजस्वी व्याख्यानों से देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान और गर्व की बात है कि स्वामी विवेकानंद का कुछ समय रायपुर में बीता। स्वामी विवेकानंद से जुड़ी स्मृतियां राजधानी रायपुर को एक विशेष पहचान देती हैं। सीएम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार और जीवन मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!