प्रगति नगर में गांव चलो घर चलो अभियान में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता
गेवरा दीपका
भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांव चलो घर चलो अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है उसी कड़ी में आज गांव चलो घर चलो अभियान के प्रभारी एवं पार्षद जिला कार्य समिति सदस्य अरुणीश तिवारी के मार्गदर्शन में प्रगति नगर वार्ड क्रमांक 12 एवं 13 में यह अभियान चलाया गया जिसमें एक बार फिर मोदी सरकार अबकी बार 400 पार के नारे के साथ जन जागरूकता अभियान चलाते हुए वार्ड वासियों को भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्य एवं केंद्र में चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आग्रह किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में लोग इन योजनाओं का लाभ लें एवं एक बार फिर मोदी सरकार बनाते हुए देश को विकास के मार्ग पर मजबूती के साथ अग्रसर रखें । पूरे देश में इस समय राम में वातावरण है और देश का बच्चा-बच्चा इस ऐतिहासिक एवं भव्य राम मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिवचरण राठौर श्रमिक नेता सतीश राठौर धर्मेंद्र शुक्ला बी एल चंद्रा रामेश्वर साहू बिट्टू अग्रवाल सत्य चंद्र ज्ञान जायसवाल, लवलेश भार्गव, डा. जय प्रकाश सिंह एवं नारी शक्ति के रूप में नीलिमा शुक्ला, अमृता शर्मा, रचना शुक्ला, समता सोनी, रिंकी तिवारी ,कांति केवट, एस शुक्ला, शैलेंद्र पांडे, बद्री राठौर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।