
रायपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की बधाई दी है। PM मोदी ने X पर पोस्ट कर लिखा, छत्तीसगढ़ राज्य के ओजस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, वे छत्तीसगढ़ राज्य की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। गरीबों और वंचित समुदायों के प्रति उनकी चिंता भी उल्लेखनीय है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।
भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्ट लिखते हुए कहा कि, मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ राज्य में ग़रीब कल्याण और सुशासन के नए कीर्तिमान बनाएगी। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार छत्तीसगढ़ में गरीब कल्याण व सुशासन के नए कीर्तिमान बनाएगी। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूँ।
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की बधाई देते हुए X पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि, जीवेत शरद: शतम् सरल स्वभाव के धनी, प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं। माता महामाया आपको उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें तथा आपके नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ प्रगति की नित नई ऊंचाइयों को छुए ऐसी कामना करता हूं।