breaking lineछत्तीसगढ़

कबीरधाम बड़ी खबर : ABEO ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या

Kabirdham big news: ABEO commits suicide by consuming pesticide

कबीरधाम। कवर्धा से एक बड़ी खबर आ रही है। ABEO ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या कर ली है। घटना कवर्धा जिले की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक बोड़ला विकासखंड के शिक्षा विभाग में पदस्थ ABEO ने आत्महत्या कर ली है। वो 6 साल से पदस्थ थे।

मृत ABEO का नाम रवि क्षत्रीय है। जानकारी के मुताबिक कल शाम को अज्ञात कारण के चलते कीटनाशक खा ली। जिसके बाद उन्हें जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। घटना के बाद बोड़ला पुलिस जांच में जुटी है।

जिला पंचायत निवास में गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां जवान खून से लथपथ मिला। जवान का नाम कृष्ण कुमार साहू है, जो जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल का गनमैन बताया जा रहा है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक जवान कृष्ण कुमार साहू ने खुद को गोली मारी है। ,आरक्षक कृष्ण कुमार साहू, 6वी बटालियन में पदस्थ जवान है। जानकारी के मुताबिक वो जिला पंचायत सीईओ के गनमैन के रूप में पिछले1 साल से तैनात था। मृतक बिलासपुर के सीपत का रहने वाला है। घटना की सूचना पर जिला पंचायत निवास पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जांच जारी है। इधर, दुर्ग से फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है।

 

 

 

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!