
कबीरधाम। सुतियापाट नहर विस्तारीकरण कार्य का आज भूमिपूजन किया गया, जिससे पंडरिया विधानसभा के 26 से भी अधिक गांव के 3250 हेक्टेयर भूमि में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
बता दे कि आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा के द्वारा सुतियापाट नहर विस्तारीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान विधायक ने कहा आज का दिन मेरे लिए बहुत विशेष दिन है। किसानों के हित व अधिकार के लिए हमने जो संघर्ष किया था, आज वह सफल हुआ।
पूर्वर्ती कांग्रेस सरकार ने कार्य को लटकाया था –
पूर्व में कांग्रेस सरकार ने 5 वर्षों तक इस कार्य को लटकाने का काम किया, लेकिन किसान भाई-बहनों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से हमने लगातार संघर्ष करते हुए अपने हक की लड़ाई लड़ी। विधानसभा चुनाव के पचले भावना दीदी की गारंटी सेवा संकल्प पत्र में भी प्रमुखता से इस कार्य को शुरू कराने की घोषणा की थी और आज वह संकल्प भी पूरा हुआ।
हजारों किसानों को मिलेगा लाभ –
इससे ग्राम पिपरटोला, खजरी, कल्याणपुर, ब्राह्मणटोला, सिल्हाटी, विचारपुर, सिंगारपुर, ढोढमा नवापारा, सुखतरा, बाजगुड़ा, तिलईभाट, राम्हेपुर, दैहानडीह, खैरबना, दसलाटोला, नवघटा, सबराटोला, रेंगाटोला, रंजीतपुर, पटपर, जमुनिया, डोंगरिया तथा बिरेन्द्र नगर एवं रणवीरपुर सहित आस-पास के गाँव के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा।
किसानों के हित व सशक्तिकरण के लिए कार्य –
भाजपा ने हमेशा किसानों के हित व सशक्तिकरण के लिए कार्य किया। इसी के तहत 2018 में पूर्व की BJP सरकार ने इस कार्य की स्वीकृति दी थी, कांग्रेस की सरकार आते ही इसे रोका गया। अब सारी बाधाएं दूर हो चुकी हैं और जल्द ही कार्य भी पूर्ण हो जाएगा।
डिप्टी सीएम वर्चुअल रूप से जुड़े –
वही सुतियापाट नहर विस्तारीकरण कार्य के भूमिपूजन के अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से उपस्थित थे। वही, भाजपा नेता कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण मौजूद रहे।