छत्तीसगढ़रायपुर

कबीरधाम से खास : रामनवमी पर हिन्दू नववर्ष समिति ने किया महाआरती का आयोजन, डिप्टी सीएम बोले – आज हमारे सौभाग्य का उदय हुआ

कबीरधाम। भगवान श्री राम जी के 500 वर्ष बाद अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा उपरांत पहले रामनवमी पर लोगों में भारी उत्साह दिखा।

राम नवमी के अवसर पर स्थानीय भारत माता चौक में हिन्दू नववर्ष उत्सव समिति ने पहली बार महाआरती और भजन संध्या का आयोजन किया।

इस अवसर पर समिति के सदस्यों के साथही नगर वासियों ने श्री राम जी की भव्य आरती में शामिल होकर वातावरण को राम मय कर दिया। वही रामनवमी पर भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकार छन्नू और टीम के कलाकारों ने प्रस्तुति दी, जहां राम भक्त खूब झूमते नजर आएं।

चंद्रप्रकाश चन्द्रवंशी ने कहा –

समिति के सदस्य चंद्रप्रकाश चन्द्रवंशी ने कहा हिन्दू नववर्ष समिति चैत्र प्रतिप्रदा को हिन्दू नववर्ष के स्वागत में लगभग 15 वर्षो से से शोभायात्रा का भव्य आयोजन करता रहा है।कवर्धा का हिन्दू नववर्ष शोभायात्रा की ख्याति पुरे अंचल में है।

श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण पश्चात् यह पहली राम नवमी हैं, जब सनातनी भाइयों का उत्साह चरम पर है। श्री राम लला के मंदिर में प्रतिष्ठा के बाद इस रामनवमी में पूरे देश में बड़े बड़े आयोजन हुए। कवर्धा वासियों के साथ हिन्दू नववर्ष समिति ने रामनवमी पर प्रभु श्रीराम की महा- आरती एवं भजन संध्या रखा गया था, जिसमें नगर वासियों ने बढ़ कर हिस्सा लिया, जिससे पूरा वातावरण राम मय हो गया। ऐसे आयोजन आगे भी होते रहेंगे।

डिप्टी सीएम भी रहे मौजूद –

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने महा-आरती में भाग लेकर राम नवमी पर्व पर प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए कहा इसी भारत भूमि में अपने गाँव में मोहल्ले में रामायण की कथा कहा करते थे सुना सुनाया करते थे, लेकिन उसी स्थान पर जहां श्री राम का जन्म हुआ उसी अयोध्या नगरी में भगवान के मन्दिर बनानें के लिए 500 वर्ष संघर्ष करना पड़ा। पीढ़ियां बदलती रही लेकिन समाज का संकल्प नही बदलता, जिसका परिणाम ये हुआ कि आज हम सभी के सौभाग्य का उदय हुआ हैं।

डिप्टी सीएम ने कहा कि भगवान श्रीराम जी अपने मंदिर में विराजमान हुए हैं। श्रीराम मंदिर हमारे स्वाभिमान का विषय था अब मन गदगद है भगवान मंदिर में प्रतिष्ठित हुए। नरेंद्र मोदी जी के आने के बाद जो परिवर्तन देश में हुआ है उनके कार्य काल में श्रीराम मंदिर का बनना युग परिवर्तन जैसे है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा भगवान राम का जन्मदिन है। उन्होंने अपना जन्मदिन अपने मंदिर में मनाया हैं यह सम्पूर्ण भारत वासियों के लिए गर्व का विषय हैं व ऐसे आयोजन प्रतिवर्ष होते रहे। इसके लिए उन्होंने कार्यक्रम समिति के सदस्यों को बधाई दी।

इनकी रही मौजूदगी –

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक साहू, डॉ सियाराम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, रेखा संतोष पाण्डेय, अनिल सिंह, कैलाश चन्द्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, मधु तिवारी, दिनेश ठाकुर, रामशरण चंद्रवंशी, योग गुरु लेखु बाबा, राजेन्द्र सलूजा, श्रीकांत उपाध्याय, रिंकेश वैष्णव, पियूष टाटिया, डा.आनंद मिश्रा, सुनील दोषी, रामकुमार ठाकुर, रघुनाथ योगी अजय ठाकुर, रामविलास चन्द्रवंशी, दुर्गेश अवस्थी, दुर्गेश देवांगन सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य व नगरवासी उपस्थित रहें।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!