breaking lineकबीरधामछत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : भूपेश को वोट देना यानी नवाज खान, अकबर और ढेबर को वोट देना – डिप्टी सीएम विजय शर्मा

Chhattisgarh big news: Voting for Bhupesh means voting for Nawaz Khan, Akbar and Dhebar – Deputy CM Vijay Sharma

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रदेश की सियासत गर्म है। हालांकि चुनानी शोरगुल कल ही थम गया था पर आरोप-प्रत्यारोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व सीएम और राजनांदगांव से लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सभी को पता है कि भूपेश बघेल के नवाज खान से बेहद करीबी रिश्ते रहे हैं।

कई मामलों में नवाज खान के ऊपर मामले भी दर्ज हैं। पांच साल तक भूपेश बघेल ने सरकार ने नहीं चलाई । सरकार अकबर और ढेबर चलाते रहे। उनकी जो सरकरा चली सब जानतें हैं। तुष्टिकरण की राजनीति जो परवान चढ़ी.उसे भी सब जानते हैं। तुष्टिकरण की राजनीति के चलते केवल वोटबैंक की राजनीति की।

विजय शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कवर्धा में भगवा का अपमान, बिरनपुर में मासूम भुनेश्वर साहू की बरर्बता से हत्या इनकी सरकार किनके संरक्षण में हुई? अकबर ढेबर सरकार चलाते रहे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भूपेश को वोट देना यानी छत्तीसगढ़ को लूटने वालों को वोट देना, भ्रष्टाचारियों को वोट देना, नवाज खान, अकबर, ढेबर और सौम्या चौरसिया को वोट देने के समान है।

उन्होंने कहा कि राजनांदगांव लोकसभा के कई लोगों की जमीन हड़पने के उनके ऊपर आरोप लगे हैं। कई लोगों पर अत्याचार और गुंडागर्दी करने के आरोप लगते रहे हैं, चर्चा का विषय रहा कि भूपेश बघेल का संरक्षण होने की वजह से उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। ऐसे ही भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया का भी नाम चर्चा में चल रहा है। भाजपा का कहना है कि 16 महीने से जेल में बंद सौम्या चौरसिया की भूपेश बघेल वकालत करते रहे हैं। जिन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!