breaking lineकबीरधामछत्तीसगढ़
कबीरधाम बड़ी खबर : 5 सटोरियों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, सट्टा-पट्टी नगदी जब्त …

Kabirdham big news: Police caught 5 bookies red handed, betting cash seized…
कबीरधाम। पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सटोरियों को धर दबोचा हैं। पुलिस द्वारा 5 सटोरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।
बता दे चौकी पोड़ी की संयुक्त टीम ने 5 सटोरियों जोह्युद्दीन खान, अफरोज खान, दीपक गुप्ता, यशवंत यादव एवं हेमंत कुमार पर कार्यवाही की।
वही, सटोरियों के पास से हजारों की सट्टा-पट्टी, 5 मोबाइल करीब 70 हजार की व नगदी रकम 16 हजार 490 रुपए जब्त किया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध छ.ग. के जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही की गई।
सम्पूर्ण कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक आशीष कंसारी, चौकी प्रभारी त्रिलोक, एएसआई राजकुमार, प्रधान, प्र.आर वैभव कल्चुरी, आर.अमित ठाकुर, अमित गौतम, गज्जू राजपूत का विशेष योगदान रहा।