
कबीरधाम। आईपीएल सटोरी इन दिनों जिले में सक्रिय है। पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यवाही की हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, कवर्धा, पिपरिया, पाण्डातराई क्षेत्र में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही की। वही 6 सटोरियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06, 07 के तहत् कार्यवाही की गईं।
गिरफ्तार आरोपियो के नाम –
01. अमित चंद्रवंशी पिता शिवकुमार चंद्रवंशी ग्राम खरहट्टा थाना पाण्डातराई (थाना पाण्डातराई में कार्यवाही)
02. अजय पिता शत्रुहन चंद्रवंशी ग्राम लखनपुर थाना पिपरिया (थाना पिपरिया में कार्यवाही)
03. जगतारण पिता सरजू सोनवानी साकिन जमुनिया थाना कवर्धा (थाना कवर्धा में कार्यवाही)
04. मुकेश पिता भगवान सिंह ठाकुर साकिन सांरगपुरखुर्द थाना कवर्धा (थाना कवर्धा में कार्यवाही)
05. चन्द्रहास पिता अजय चंद्रवंशी साकिन कुसुमघटना चौकी पोड़ी थाना बोड़ला (चौकी पोड़ी में कार्यवाही)
06. मुकेश पिता रोशन जायसवाल साकिन वार्ड नंबर 02 रामनगर कवर्धा (चौकी बाजार चारभाठा में कार्यवाही)