
कबीरधाम। नाबालिक लड़की के अपहरण के संगीन मामले को पाण्डातराई पुलिस सुलझाने में कामयाब रही हैं। लड़की को सही सलामत महाराष्ट्र से वापस लाया गया वहीं आरोपी आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं।
जानकारी के अनुसार, पाण्डातराई की पुलिस को शिकायत मिली थी कि नाबालिक लड़की अचानक 21 मार्च 2024 से लापता हैं। महिला संबंधी अपराध को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए लड़की को ढूंढने के लिए टीम का गठन किया।
पूछताछ में मालूम पड़ा की लड़की महाराष्ट्र के सतारा जिला के थाना उम्रज अंतर्गत भोषलेबाडी में आरोपी पंकज पटेल के साथ हैं। पुलिस टीम ने पहुंच कर लड़की को अपने कब्जे में लिया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
लड़की से पूछताछ में मालूम पड़ा की शादी का झांसा देकर लड़का लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था व एक दिन उसे अपने साथ ले आया। वही, पुलिस ने आरोपी को धारा 366, 376(2)N, 4, 6 पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया हैं।
वही दूसरा मामला खैरवार कला हैं, जहां लापता लड़के को खोज निकालने में पुलिस कामयाब रही। लड़का बिलासपुर के लिए निकल रहा हूं कहकर वहां नही पहुंचा। पुलिस द्वारा लड़के को महाराष्ट्र से खोज निकाला गया और परिवार को सौंपा गया। इस कार्यवाही में पाण्डातराई टीआई सहित टीम का विशेष योगदान रहा।