
कबीरधाम। कवर्धा के आस -पास गुंडा बदमाशों के हौसले बहुत बुलंद हैं। वही बदमाश चाकू की नोक पर लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं।
ताजा मामला भोरमदेव थाना क्षेत्र का है, जहां पर चाकू की नोक पर मारपीट और लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। बिलासपुर रोड वाले शराब दुकान के पास संतोष कुमार बंजारे को दो आरोपियों ने चाकू की नोक पर लूट लिया एवं जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से दोनों आरोपियों को ढूंढ निकाला। वही, पूछताछ में विवेक और अमर कवर्धा निवासी बदमाशों ने अपना गुनाह भी कबूल किया।
पुलिस ने आरोपियों को धारा 394, 397, 294, 506 B, 34 के तहत गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया हैं। आरोपी में से एक अमर आदतन बदमाश है। इस पर कई मामलों में पहले भी कारवाई की जा चुकी हैं।